फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: व्यसनों से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टहरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के टहरौली केंद्र पर विशेष मातेश्वरी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता एवं मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी चित्रा दीदी ने कहा कि बीड़ी, गुटखा, जुआ और शराब मानव जीवन को बर्बाद कर देते हैं। मानव जीवन अमूल्य निधि है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी संस्कृति व संस्कारों की श्रेष्ठता को समझना चाहिए। समाज से नशे की प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति का जनजागरण अभियान चलाएंगे। बरुआसागर केंद्र प्रभारी उमा दीदी ने कहा कि जब मनुष्य परमात्मा पर विश्वास करता है, तो जीवन की हर समस्या दूर होने लगती है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के नारे लगाए गए। बाद में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रचना, आरती, रेखा, दीक्षा, ब्रजलता, उर्मिला, रेशमा, मक्खन, सुनीता, रामकली, सीमा, रामश्री, द्रोपदी, गोमती, कुशमा, तारा आदि उपस्थित रहीं। अंत में टहरौली केंद्र प्रभारी पूजा दीदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें