फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाउंड्री तोड़कर घर में घुसा ट्रक

विज्ञापन
आमली
विज्ञापन
गुरसराय। ग्राम आमली में सोमवार को गिट्टी से लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क से उतरकर सीधे संजय चतुर्वेदी के मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए घर के परिसर में जा घुसा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाउंड्रीवाल पूरी तरह धराशायी हो गई और परिसर में खड़े दो चारपहिया वाहन भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल, पाम का पेड़ और घर में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के बाहर या आंगन में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

आमली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें