श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं सांसद अनुराग शर्मा के चचेरे भाई पं. आनंद कुमार शर्मा का 66 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
उनको उपचार के लिए नई दिल्ली ले जाया गया था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शनों के लिए उनका शव झांसी लाया गया है। अंतिम यात्रा बुधवार 14 मई को निज निवास 80 सिविल लाइंस झांसी से दोपहर दो बजे बैद्यनाथ कंपाउंड ग्वालियर रोड झांसी के लिए प्रस्थान करेगी।
पं. आनंद शर्मा की ख्याति महानगर में जाने माने कारोबारी के साथ समाजसेवी की भी रही है। उनके परिवार में पत्नी सीमा शर्मा समेत दो पुत्र प्रशांत एवं आदित्य एवं एक पुत्री प्रियंका हैं।