फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
relief in warm
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया मौसम का बदलाव आगे भी जारी रहेगा। इस कारण शनिवार को बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट आ गईं। सुबह-शाम चलीं ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से ऐसी ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नौतपा में गर्मी अपने पूरे शबाब पर पहुंच गई थी और अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव आया शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच सुबह से ही ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि, दोपहर में सूरज की धूप लोगों को चुभी लेकिन शाम होते-होते वातावरण फिर से बदल गया। देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोगों ने भी घर की छतों पर टहलकर मौसम का लुत्फ लिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आगामी एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। इससे लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम
रविवार 37
सोमवार 39
मंगलवार 35
बुधवार 38
बृहस्पतिवार 34
शुक्रवार 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें