फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ छह ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 15 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
handloom news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में छह शिल्पियों के पंजीयन हुए। आगरा के हथकरघा विभाग के कर्मी ट्रेनें लेट होने के कारण समय पर नहीं आ सके, जो बुधवार को कम रजिस्ट्रेशन का कारण रहा। बृहस्पतिवार को पंजीयन में तेजी आने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में लगे शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों कैशलेस व्यापार की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आगरा से आए हथकरघा विभाग के परवेज गौरी और कैलाश चंद्र जैन ने हस्तशिल्पियों के पंजीयन शुरू कर दिए हैं। पहले दिन आधा दर्जन शिल्पियों ने पंजीकरण कराए। अब आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन कराने वाले हस्तशिल्पियों की संख्या और बढ़ेगी। उधर, हस्तशिल्प प्रदर्शनी में आए शिल्पियों को कारोबार में पैसे के आदान-प्रदान के लिए कैशलेस ट्रांजिक्शन को बढ़ाना देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने अपना स्टाल लगाया है। यहां पर शिल्पियों को इंटरनेट बेंकिंग व एंड्रायड फोन से बैंकिग के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि शिविर के पहले दिन बैंक के स्टाल पर ज्यादा भीड़ नहीं रही, लेकिन माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार से शिल्पियों की संख्या बढ़ेगी तो पीएनबी के स्टाल पर भी भीड़ बढ़ेगी।
गौरतलब हो कि जिले में लगभग 3,200 हस्तशिल्पी हैं, जो कलात्मक वस्तुएं बनाकर अपनी कला का हुनर दिखाते हैं तथा जीवकोपार्जन करते हैं। लेकिन, इन शिल्पियों को भारत सरकार द्वारा हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी नहीं है। इसलिए विभाग ने इनका रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया है, ताकि शिल्पियों को बेहतर प्लेटफार्म मिले। अभी तक नौ सौ हस्तशिल्पियों का रजिस्ट्रेशन है। ज्यादा से ज्यादा शिल्पी रजिस्ट्रेशन कराएं, इसलिए हस्तशिल्प प्रदर्शनी में शिल्पियों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें