फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हट सकते हैं सिफारिशी थानेदार

Tue, 10 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सिफारिश से थानों का चार्ज पाने वाले दरोगा और इंस्पेक्टरों पर कभी भी चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग ट्रांसफर व पोस्टिंग की समीक्षा कर रहा है। 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की कार्रवाई सबसे पहले उन थानेदारों पर होगी, जो काफी समय से एक ही थाने पर तैनात हैं। ऐसे थानेदार भी हटाए जाएंगे, जिनके खिलाफ पार्टी विशेष के लिए काम करने की शिकायतें होंगी।

वह थानेदार भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे, जो ‘मलाईदार’ थानों पर तैनात हैं। आचार संहिता लगने के कुछ समय पहले जिन्हें तैनाती मिली है, उन्हें भी हटाया जा सकता है। इसके बाबत चुनाव आयोग ने जिले के इंस्पेक्टरों का ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव से पहले चुनाव आयोग थानों पर तैनाती का पूरा ब्योरा तलब कर लेता हैं। यदि चुनाव आयोग को लगता है कि फेरबदल किया जाए तो वह करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें