मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वैंकटेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो। यदि कहीं पर कोई व्यक्ति गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमृता सोनी ने कहा कि पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से नामांकन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना टेंट लगाकर न की जाए, बल्कि जहां पहले से
मतगणना हो रही हो वहीं पर कराई जाए।
मंडलायुक्त के राममोहन राव ने बताया कि इलाहाबाद- झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 141 मतदेय स्थल हैं, जबकि मतदान केंद्र 136 हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम 0510-2371100 व 0510-2371101 है, जबकि मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम 0510- 2443310 है।
इस मौके पर डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी, एडीएम रमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।