फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉक में 2,910 बच्चे मिले अति कुपोषित

Thu, 10 Sep 2015 11:21 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वजन दिवस पर जनपद के चार विकास खंडों में पांच साल के बच्चों का वजन जांचा गया, जिसमें 2,910 बच्चे अति कुपोषित पाए गए।
विज्ञापन

बच्चों के समुचित शारीरिक व मानसिक विकास में कुपोषण बड़ी बाधा बना हुआ है। लेकिन, अब इस चुनौती से निपटने की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। योजना के तहत पहले कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। तदुपरांत, कुपोषण को दूर करने के उपाय किए जाएंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर वजन दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे वजन दिवस के मौके पर ब्लाक बड़ागांव, बबीना, मऊरानीपुर व मोंठ के 655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच साल तक के बच्चों का वजन जांचा गया। केंद्रों पर पंजीकृत 66,536 बच्चों में से 51,479 बच्चों के वजन की जांच हुई, जिसमें 2910 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। इनमें सर्वाधिक अति कुपोषित बच्चे बबीना ब्लाक में 1166 पाए गए। इसके अलावा बड़ागांव में 744, चिरगांव में 531 तथा मोंठ विकासखंड में 470 चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि पहला वजन दिवस सात सितंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें ब्लाक बंगरा, मऊरानीपुर, गुरसरांय व बामौर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन जांचा गया था। 2,250 बच्चे अति कुपोषित पाए गए थे। महानगर में वजन दिवस का आयोजन 18 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें