फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में तख्ती डालकर सरेंडर करने पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशों का असर दिखने लगा है। चिरगांव पुलिस की दबिश से घबराकर एक आरोपी गले में तख्ती डालकर सरेंडर करने चिरगांव थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब ग्यारह बजे एक व्यक्ति गले में तख्ती डाले चिरगांव थाने पहुंचा, जिसमें लिखा था मुझे माफ कर दो साहब, मैं अब भविष्य में कोई अपराध नहीं करूंगा। उसने अपना नाम अविनाश पंथ निवासी खुशीपुरा झांसी बताया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 19 जून को चिरगांव में राज योगी के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी, जिसमें कस्बे के प्रताप का डेरा निवासी वीरेंद्र राजपूत को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसी दिन मुठभेड़ के दौरान वीरेंद्र को पकड़ा था। उसके पैर में गोली लगी थी। वीरेंद्र का साथी अभिषेक पंथ खुशीपुरा झांसी मौका पाकर भाग गया था। पुलिस तभी से उसके पीछे लगी थी । पुलिस के भय के कारण आरोपी ने शुक्रवार को चिरगांव थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी पर 323, 506, 307, 386 तथा 392 ,411 के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें