फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान की आमद से पहले गुलजार हुए शहर के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इबादाताें का पाक महीना रमजान 13 या 14 अप्रैल से शुरू होगा। रमजान की आमद से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में खजूर, टोपी, तसबीह के साथ ही दूध फैनी की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रमजान में इबादत और तिलावत का सिलसिला बढ़ जाता है। इस महीने में एक नेकी का बदला सत्तर गुना मिलता है। इस माह में मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक से अधिक इबादत कर अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। इस महीने में सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान महीने की शुरुआत होने से पहले ही लोगों ने बाजारों में खरीदारी को शुरू कर दिया है। शहर के मानिक चौक, सीपरी बाजार, सदर बाजार के साथ ही प्रेमनगर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिसके चलते बाजारों में रमजान के दिनों में खाली समय में अल्लाह का जिक्र करने वाली तसबीह की खरीदारी भी जोरों पर है। बाजारों में भी तरह-तरह की तसबीह मौजूद हैं। हर कोई अपने बजट के हिसाब से ही तसबीह की खरीदारी कर रहा है। वहीं खजूर और नमाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टोपियों की भी खरीदारी की गई है।
तसबीह विक्रेता अफजाल ने बताया कि रमजान माह के शुरुआत होने से पहले ही तसबीह और टोपियों की खरीदारी जोरों पर है। एक दिन में ही सौ से अधिक तसबीह व टोपियों की बिक्री हो रही है। दूध फैनी विक्रेता मोहम्मद कमाल ने बताया कि रोजेदार सेहरी के वक्त दूध फैनी को खाते हैं जिसके चलते दूध फैनी की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें