फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सीटों पर रोचक हुआ चुनावी घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला पंचायत सदस्य सीट पर मुकाबला कांटे का हो चला है। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सभी उम्मीदवार जी-जान से प्रचार में जुट गए हैं। तमाम सीटों पर पार्टियों के अधिकृत उम्मीदवारों को निर्दलीय उम्मीदवारों से तगड़ी चुनौती मिल रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों की चुनौती से निपटने के लिए पार्टी नेताओं ने अपने पूरे संसाधन चुनावों में झोंक दिए हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक- पूंछ
अनुसूचित जाति
कुल मतदाता- 44708
कुल उम्मीदवार- 13
उम्मीदवारों के नाम - अरुण कुमार, उषा देवी, कमल सिंह, पल्लवी, बालकिशुन (भाजपा), माताप्रसाद (सपा), यादवेंद्र सिंह, रजित, रणजीत सिंह, राजाबेटी, रामप्रताप, विमला, सुनीता देवी (बसपा)
पूंछ सीट से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव जिला पंचायत सदस्य थीं लेकिन, इस बार सीट अनुसूचित जाति को आवंटित हो जाने से वह दौड़ से बाहर हो गईं हैं। जातीय समीकरणोें के लिहाज से इस सीट पर अब तक सपा की मजबूत स्थिति मानी जाती रही है। इस बार भाजपा यहां तगड़ी चुनौती पेश कर रही है। बसपा उम्मीदवार भी किसी से कमजोर नहीं है। एक तरफ जहां सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव अपने उम्मीदवार के लिए रणनीति तय करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार यादवेंद्र, रजित, रणजीत, रामप्रताप भी स्थानीय होने के नाते पार्टी उम्मीदवारों के लिए तगड़ी चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दो- साकिन
अनुसूचित जाति
कुल मतदाता - 44665
कुल उम्मीदवार - 10
उम्मीदवारों के नाम- अतर सिंह, अरविंद कुमार, गयाप्रसाद, चंद्रशेखर, जयपाल सिंह (बसपा), प्रताप सिंह, मनीराम (भाजपा), रामसिंह (कांग्रेस), वीरेंद्र, सुनील कुमार बरार (सपा)
मोंठ ब्लॉक की साकिन सीट अभी तक सपा के वर्चस्व वाली मानी जाती रही है लेकिन, इस बार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने से सपा को तगड़ा झटका लगा है। इस सीट पर भाजपा, सपा व बसपा उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई है। भाजपा की रणनीति जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मुताबिक अधिकांश अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों को जीतने की है। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा गया है। सपा ने भी पलटवार के लिए यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं की फौज उतार रही है। बसपा एवं कांग्रेस उम्मीदवार भी पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं। इसी सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी मजबूत स्थिति है।
वार्ड संख्या तीन- भरोसा
अनुसूचित जाति
कुल मतदाता- 42629
कुल उम्मीदवार-8
उम्मीदवारों के नाम- आरती (कांग्रेस), कृष्ण कुमार (बसपा), गया प्रसाद, ग्यादीन अहिरवार (सपा), पवन कुमार गौतम (भाजपा), राजेंद्र सिंह, रामचरन, पूर्व विधायक सतीश जतारिया
भरोसा सीट पंचायत चुनाव के दौरान अकसर चर्चा में रही है। पिछली बार इस सीट को हथियाने के लिए एक परिवार के भीतर जमकर घमासान हुआ था। यह सीट भी पिछली बार तक सपा के वर्चस्व की सीट मानी जाती थी लेकिन इस बार आरक्षण के बदलाव ने चुनावी समीकरण उलट- पलट दिए। सपा उम्मीदवार को भाजपा एवं बसपा उम्मीदवार से तगड़ी चुनौती मिल रही है लेकिन, पूर्व विधायक सतीश जतारिया के मैदान में उतर जाने से भाजपा को यहां अंतर्कलह से भी जूझना पड़ रहा है।
वार्ड संख्या चार- सेमरी
पिछड़ा वर्ग
कुल मतदाता- 37575
कुल उम्मीदवार-14
उम्मीदवारों के नाम- कुसुम देवी, गंधर्व सिंह, दीपेंद्र सिंह, यशोदानंदन, रवींद्र कुमार, रियाशू राज, लक्ष्मीनारायण राजपूत (बसपा), विपिन कुमार, विवेक, शिवदयाल (सपा), सरोज देवी, सुनीता देवी, सुरजीत सिंह (भाजपा), संतोष कुमार (कांग्रेस)
चिरगांव ब्लॉक के सेमरी वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार राजनीतिक दलोें के उम्मीदवारों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। पिछड़ा वर्ग को आरक्षित होने के बावजूद यहां चौदह उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा यहां पांच निर्दलीय उम्मीदवार मजबूत बताए जा रहे हैं। इसको देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी यहां ताकत लगाई हुई है। यहां उलटफेर से इंकार नहीं किया जा सकता है।
वार्ड संख्या पांच- पहाड़ी बुजु़र्ग
पिछड़ा वर्ग महिला
कुल मतदाता-43306
कुल उम्मीदवार -11
उम्मीदवारों के नाम- प्रीति, प्रीति सिंह, बबीता (भाजपा), ममता देवी (बसपा), रश्मि पत्नी इंद्रपाल, रश्मि पत्नी नरेश चंद्र, रानी, रिंकी, वंदना, विजय कुमारी, शशि देवी
इस सीट पर सिर्फ भाजपा एवं बसपा ने ही अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक हो जाने की वजह से सपा ने अपना कोई अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया। सपा के चार नेता यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही मैदान में डटे हैं। इस लिहाज से यहां का चुनाव काफी रोचक है।
वार्ड संख्या छह- बघैरा
सामान्य
कुल मतदाता- 37869
कुल उम्मीदवार- 16
उम्मीदवारों के नाम- अरविंद कुमार (बसपा), आनंद, आलोक, कालीचरण, गीता बादल, देवेश यादव, नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, रजनी देवी, राघवेंद्र पाल (भाजपा), राघवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह (कांग्रेस), राजेंद्र, रामशरण, विनोद कुमार, संतोष कुमार
चिरगांव ब्लॉक की इस सीट से भाजपा, बसपा एवं कांग्रेस ने ही उम्मीदवार खड़े किए, जबकि सपा ने यहां से भी अपना कोई अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया। इस सीट से पांच सपा कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। पांच उम्मीदवारों के मैदान में होने से सपा नेता यहां चुनावी प्रचार में जाने से बच रहे हैं, जबकि भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। बसपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवार अपना पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें