फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह-छह महीने रामसेवक पाठक एवं अय्यूब सिद्दीकी संभालेंगे अध्यक्ष पद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गरौठा बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना में दोनों को बराबर मिले मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद चुनाव में बराबर मत मिलने से किसी की हार-जीत नहीं हुई। आपसी सहमति से अध्यक्ष पद पर पहले छह महीने का कार्यकाल नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामसेवक पाठक, छह महीने का कार्यकाल अय्यूब सिद्दीकी संभालेंगे। महामंत्री पद पर विवेक कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर अमित प्रताप सिंह विजयी हुए। विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों व अधिवक्ताओ ने फूल माला पहनाकर तथा तिलक लगाकर बधाई दी।
अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश खरे, एपी वर्मा, पुरुषोत्तम नारायण पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से सभी पदों पर हुए मतदान में 130 मतदाताओं में से 127 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर रामसेवक पाठक को 50 मत, अय्यूब सिद्दीकी को भी 50 मत मिले। जबकि नरेंद्र राजपूत को 23 मत मिले। राजेंद्र प्रसाद सोनी को मात्र 4 मत मिले। अध्यक्ष पद पर बराबर रहे चुनाव में वकीलों की एक बैठक में आपसी सामंजस से निर्णय लिया गया कि पहले छह माह तक अध्यक्ष पद का पदभार रामसेवक पाठक तथा अगले छह माह का पदभार अय्यूब सिद्दीकी संभालेंगे। जबकि महामंत्री पद पर विवेक कुमार त्रिपाठी ने 77 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार वर्मा को 26 मतों से हराया। वहीं, वीरेंद्र कुमार वर्मा को मात्र 51 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप सिंह को 68 मत मिले। वहीं, पवन कुमार को मात्र 56 मतों से संतुष्ट रहना पड़ा। अभय प्रताप सिह ने पवन को 12 मतों से हराकर कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सुबह 11 बजे से हुए मतदान में अध्यक्ष पद के चारों उम्मीदवार व उनके समर्थक मतदान होने के पहले तक पूरी ताकत लगाए रहे। इसके पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेंद्र कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रथम पर लच्छीराम वर्मा, उपाध्यक्ष द्वितीय पर रामकिशारे वर्मा, उपाध्यक्ष तृतीय पर संजय कुमार खरे, सहमंत्री प्रशासन पर किशन सोनी, सहमंत्री प्रकाशन पर मिथलेश नामदेव, पुस्तकालय अध्यक्ष पर अनेक यादव को निर्विरोध चुन लिया गया था। कनिष्ठ कार्यकारिणी पर अभय सेंगर, दीपेंद्र सिंह, वीर सिंह, शैलेंद्र रिछारिया को निर्विरोध चुन लिया गया था। इस मौके पर गिरीश खरे, वरिष्ठ अधिवक्ता भगवतीशरण गुप्ता, अवधेश प्रताप सिंह परिहार, सियाशरण रिछारिया, अजय प्रकाश यादव, अशोक तिवारी, रामजी पटैरिया, राजेश सिंह परिहार ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें