फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे को भी रोजेदारों ने घरों में पढ़ी नमाज

विज्ञापन
कोरोना महामारी खत्म करने के लिए इबादत करते लोग। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे को भी रोजेदारों ने घरों में पढ़ी नमाज
विज्ञापन

झांसी। रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज भी लोगों ने घरों में अपने परिवार के लोगों के साथ अदा की। कोरोना महामारी के फैलने की वजह से लॉकडाउन में मस्जिदों में भी जमात के साथ नमाज पढ़ने में पाबंदी है। इसलिए रोजेदारों को घरों में भी सारी नमाजें अदा करनी पड़ रही है। आम दिनों में रमजानुल मुबारक के जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदें नमाजियों से भरी रहतीं थीं। यहां तक कि लोगों को बाहर नमाज अदा करनी पड़ती थी लेकिन इस बार मस्जिदें सूनीं हैं। रोजेदारों ने घरों में नमाज अदा कर अल्लाह से इस बीमारी से सभी को महफूज रखने, अल्लाह को राजी करने, परेशान हाल लोगों की परेशानी दूर करने की दुआ मांगी।
विज्ञापन

मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि आम दिनों में तो रमजान में रोजेदारों से मस्जिदें भरी रहती थीं। इस बार बीमारी फैलने की वजह से मस्जिदों में नमाज नहीं हो रही है। इसलिए रोजेदार घरों में ही नमाज और तिलावत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग खुतबा पढ़ना जानते हैं वहां पर रोजेदारों ने भी जुमा की नमाज अदा की। इसके अलावा जहां पर खुतबा नहीं हुआ वहां पर लोगों ने जोहर की नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा कि रोजेदार हर नमाज में अल्लाह से दुआ मांगें कि जल्द से जल्द यह बीमारी खत्म हो जाए ताकि सभी लोग मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें