फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आएगा पर्यटन उद्योग में बदलाव

विज्ञापन
बीयू द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार को संबोधित करते कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
कोरोना से आएगा पर्यटन उद्योग में काफी बदलाव
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में विश्व के कई देशों के पैनालिस्ट ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की काफी समय तक संभावनाएं नगण्य ही हैं। यद्यपि क्षेत्रीय तथा स्थानीय पर्यटन को जरूरी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक दूसरे देशों में जाने से परहेज करेंगे। पर्यटन उद्योग में काफी परिवर्तन आएगा। जबकि, विशेषकर होटल व्यवसाय तो पूरी तरह बदल जाएगा।
विज्ञापन

पैनालिस्टों ने कहा कि होटलों में वर्तमान बायोमेट्रिक प्रवेश के स्थान पर फेस रिकॉगनिशन या किसी अन्य तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। पर्यटक समूहों का आकार छोटा हो जाएगा। पर्यटन उद्योग से जुड़े होटल, ट्रेवल एजेंट, पर्यटन सेवा कंपनियों, रेस्तरां, पारिवारिक मनोरंजन पार्क, विरासत स्थल, क्रूज, कॉरपोरेट पर्यटन और साहसिक पर्यटन आदि उद्योग भी विश्व के अधिकतर देशों में लॉकडाउन होने से बंद पड़े हैं। इससे कई नौकरियां भी जा सकती हैं। वहीं, बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में वेबिनार ऑनलाइन तंत्र के जरिए शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता के लिए मौजूदा परिदृश्य में अध्यापन का जरूरी अंग बन गया है। यद्यपि वेबिनार पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था के सहायक के रूप में तो कार्य कर सकता है लेकिन उसका स्थान नहीं ले सकता है। पैनालिस्टों में आईटीएचएम निदेशक प्रो. सुनील काबिया, प्रो. आरसी दाहिया, जार्ज सिफलिस की प्रो. ममता वर्मा, प्रो. शैरी, प्रो. जूलिया अलबर्ट, डीयू के प्रो. राकेश पांडेय, नेपाल विश्वविद्यालय के प्रो. अरहानू स्तापित आदि शामिल रहे। इस दौरान डीयू के प्रो. कुमार आशुतोष, डॉ. संजय निबोरिया, डॉ. जीके श्रीनिवासन, केतन भट्ट, मोहित गुप्ता, रविंद्र, अविनाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें