फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर, तारीख बताएंगे राहुल गांधी : केशव

Sun, 11 Nov 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा, लेकिन इसमें न्यायालय के आदेश का पूरा पालन किया जाएगा। इस दौरान चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन बनाने की तारीख राहुल गांधी बताएंगे। रविवार को वे बंगरा में आयोजित अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य सभा भोजवाल के महाधिवेशन एव परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को चारों राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलेगा। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर उन सभी लोगों को उजागर कर दिया, जो पीढ़ियों से काली कमाई रखे हुए थे। भाजपा ने देश और प्रदेश में विकास की धारा बहा दी। उज्ज्वला योजना के माध्यम से एक करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाया। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की है। प्रदेश के गुंडे जेल में हैं या मुठभेड़ में मारे गए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने 266 करोड़ की लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन का लोकार्पण किया। वे लगभग चालीस मिनट तक कार्यक्रम में रहे। इसके बाद हरदोई के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें