फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य निकलेगी राम बरात, दुल्हन की तरह सजेगा सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सदर बाजार में नौ अक्तूबर को श्री रामलीला कमेटी सदर द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी। इसमें उरई के बहरूपिया कलाकार, सागर की शेर पार्टी, बीना के ढोल और झांसी के बैंड अपने रंग बिखेरेंगे। वहीं, बरात के स्वागत के लिए सदर बाजार को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
विज्ञापन

सदर बाजार की रामलीला में धनुष यज्ञ के मंचन के बाद भगवान की बरात भ्रमण की परंपरा है। कोरोना के कारण यह बरात पिछले साल निकल नहीं पायी थी, लेकिन इस साल यह बरात और भी भव्य निकाले जाने की तैयारियां हैं। श्रद्धालु दूल्हा स्वरूप में भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की आरती और तिलक कर स्वागत करेंगे। बरात का इस साल 97 वां वर्ष होगा।
कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के अनुसार भगवान की बरात में झांसी के मशहूर बैंड होंगे। इसके अलावा सागर की शेर पार्टी और बीना के ढोल वादक भी आकर्षण होंगे। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शांतनु पांडेय के अनुसार बरात में जबलपुर अखाड़े के सदस्य हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। बरात के स्वागत के लिए सदर बाजार को सजाया जाएगा। बरात भ्रमण के दौरान सदर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूप शिव पूजा करेंगे। इसके बाद रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां बरात का स्वागत होगा और महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें