फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले राजनाथ... चुटकी बजाकर कश्मीर में खत्म कर दिया अनुच्छेद 370

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के बाद से भारतीय जनता पार्टी बनने तक कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना घोषणा पत्र में शामिल रहा है। जनता का अपार जन समर्थन मिलने पर चुटकी बजाते ही ये धारा समाप्त कर दी गई। भाजपा ने जो कहा वो हमेशा करके दिखाया।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने यहां आए राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का दिल और दिमाग जीतकर हमने समर्थन हासिल किया है। गलत बात का हम खंडन भी करते हैं और भूलवश हुई किसी गलती पर खेद भी जताते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना जनसंघ की स्थापना से हमारे घोषणा पत्र में शामिल था। इसे हम कभी भूले नहीं। जैसे ही जनता का समर्थन हमें हासिल हुआ, हमने चुटकी बजाकर ये धारा खत्म कर दी। इसी तरह से अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण की बात भी हम शुरुआत से कहते आए हैं। हालांकि, मंदिर निर्माण का रास्ता अदालत के फैसले के बाद साफ हुआ, लेकिन ये ईश्वर की ही मर्जी थी कि मंदिर का निर्माण तब शुरू हुआ, जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें