फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से सजेगा मुक्ताकाशी मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगामी दो माह के भीतर किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच एकदम नए स्वरूप में नजर आएगा। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसका आकार भी परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन

किला मार्ग पर स्थित मुक्ताकाशी मंच शहर में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख स्थान है। यहां राजनैतिक सभाओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन, ये खुला मंच पिछले कई सालों से अनदेखी का शिकार था, जिससे इसकी हालत खस्ता हो चली थी, लेकिन अब झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका सौंदर्यीकरण व विकास किया जा रहा है। 3900 स्क्वायर मीटर के मुक्ताकाशी मंच की बाउंड्रीवाल तैयार की जा रही है, जिस पर राजस्थान के गुलाबी पत्थर लगाए जाएंगे। इसके अलावा इसका द्वार भी बनाया जा रहा है, जो अब तक नहीं था। इसका काम तेजी से जारी है। इस पर प्राधिकरण द्वारा 62 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
चौड़ा होगा मेला ग्राउंड का मार्ग
झांसी। राजकीय संग्रहालय के पीछे स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आए दिन मेले लगते रहते हैं। इसके अलावा राजनैतिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। दीनदयाल सभागार और मुक्ताकाशी मंच के बीच से मेला ग्राउंड तक जाने का रास्ता है। ये अभी छह मीटर का है, जो भीड़ अधिक होने पर संकरा साबित होता है। लेकिन, अब इसे 12 मीटर चौड़ा किया जा रहा है और बीच में डिवाइडर भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रवेश स्थान से लेकर मेला ग्राउंड तक की सड़क को भी चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच नए स्वरूप में नजर आएगा। साथ ही क्राफ्ट मेला ग्राउंड के प्रवेश द्वार के साथ ग्राउंड तक जाने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जा रहा है। मौके पर काम तेजी से जारी है। दो माह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सर्वेश दीक्षित, उपाध्यक्ष - झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें