फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम में खूब की मस्ती

Thu, 01 Jun 2017 01:07 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बा‌र‌िश्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अच्छी बारिश से सुहावने हुए मौसम में लोगों ने खूब मस्ती की। कुछ लोगों ने घरों की छतों पर जाकर तो कुछ ने बाइक, स्कूटी से सड़कों पर घूमकर बारिश का मजा लिया। बारिश और तेज आंधी की जुगलबंदी ने लोगों को हल्की ठंड का अहसास करवा दिया। दूसरी तरफ, कुछ जगह पेड़, होर्डिंग गिरने और जलभराव से लोगों को दिक्कत भी हुई।
विज्ञापन

तेज गर्मी झेल रहे लोगों के लिए बरसात ने मानो मरहम लगाने का काम किया। बारिश का सुकून लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। बुधवार को लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई और तेज आंधी भी चली। चूंकि, पानी बरस रहा था, इस कारण धूल नहीं उठी और ठंड ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया। लोगों ने भी इसका भरपूर लुत्फ उठाया। दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ कइयों बारिश में नहाया। बाइक, स्कूटी पर भी युवाओं की टोलियां सड़कों पर घूमती दिखीं। हालांकि, कई लोगों बारिश में भीग जाने के बाद कंपकंपाते दिखाई दिए।

लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स नहीं चाय की चुस्की
मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों के खानपान का स्वाद भी बदल गया। गर्मी में लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स पीने वाले लोगों की वातावरण ठंडा होने पर चाय की दुकानों पर भीड़ नजर आई। ठंड दूर करने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में बुधवार को ज्यादा लोग चाय की चुस्की लेते दिखे।
विज्ञापन


कई जगह हुआ जलभराव
बारिश से लोगों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, बीकेडी चौराहे के पास, मिशन कंपाउंड, खंडेराव गेट, सीपरी ओवरब्रिज, कोतवाली के सामने ढलान पर, गंदीगर का टपरा, हिंदन कटरा, तलैय्या मोहल्ला, छनियापुरा, मेवातीपुरा-लक्ष्मणगंज समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि, बारिश थमते ही पानी नालियों में बह गया।

कहीं गिरे पेड़, कहीं गिरी होर्डिंग
तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े और होर्डिंग्स भी फट गईं। डीआईजी कार्यालय के सामने पेड़ गिर जाने कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। कार्यालय के सिपाहियों ने मिलकर पेड़ को सड़क से हटाया। वहीं, पॉलीटेक्निक के पास होर्डिंग गिरने से भी कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। राहगीरों ने होर्डिंग हटाई। इसके अलावा कई जगह और होर्डिंग, पेड़ गिरे। वहीं, कचहरी चौराहा से रिसाला चुंगी तक डिवाइडर के बीच खड़े ट्री-गार्ड गिर पड़े। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें