फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हुई बारिश, कहीं रहा सूखा

Sun, 12 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। झांसी में शनिवार को किसी इलाकों में बारिश हुई तो कई इलाके पूरी तरह सूखे रह गए। हालांकि, बादल घिरे रहने से तापमान में काफी गिरावट आ गई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से सुकून मिला। इस दौरान परिजनों ने बच्चों के साथ पार्कों में मौजमस्ती की। वहीं, देर रात तक आंधी चलती रही।
विज्ञापन


आंद्रा के तटीय इलाकों में बारिश की शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही धीरे-धीरे मानसून बुंदेलखंड की ओर भी बढ़ने लगा है। नतीजतन, शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जनपद के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि, कुछ इलाके इससे अछूते रह गए, फिर भी खुशगवार मौसम ने गर्मी पर मरहम लगाने का काम किया। प्री मानसून के ठीक पहले बारिश ने इस बार झमाझम बारिश होने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि इस साल बीते दो, तीन सालों की तुलना में अच्छी बारिश होगी।

शनिवार को सुबह तो सूरज अपने पूरे परवान पर था और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। दोपहर में तीन बजे के बाद बादल घिरने से सूरज की तपिश थोड़ी कम हो गई। इसके बाद तेज आंधी चली और फिर बारिश शुरू होने पर पूरी तरह मौसम का मिजाज ही बदल गया। बारिश के बाद तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री के करीब आ पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे भी आंधी, बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


खरीद लें बीज, करा लें मिट्टी परीक्षण
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि खरीफ के मौसम में किसानों को मूंगफली, सोयाबीन, मक्का, तिल, ज्वार के उन्नतशील बीजों की खरीद कर लें, जो बुंदेलखंड की परिस्थिति के हिसाब से उपयुक्त हो। इसके साथ ही किसानों को मिट्टी परीक्षण जल्द ही करवा लेना चाहिए, इससे पोषक तत्वों का स्तर पता चल जाएगा। इसी आधार पर खाद, उर्वरकों का इस्तेमाल करें।
 
आंधी में पेड़ गिरने से दो घायल
बारिश के साथ चली तेज हवा से गिरे पेड़ के नीच दबकर दो लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।

बबीना के ग्राम बघौरा में अचानक चली तेज हवाओं के कारण एक पेड़ टूट कर दो लोगों पर गिर गया। इससे रज्जन पुत्र गणेशी प्रसाद एवं रजन पत्नी सुम्मा कुशवाहा बुरी तरह से घायल हो गए। गांववालों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें झांसी भेज दिया गया।

इसी तरह ग्राम बघौरा में ही आंधी से बिजली का खंभा कल्याण सिंह पुत्र खुशीराम एवं अवधेश राजपूत पुत्र सिरनाम के घर पर गिर पड़ा। इससे दरवाजे टीनशेड आदि टूट कर गिर गए। इसमे किसी के हताहत होने की खबर नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें