फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे पर बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर बारिश की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को 12 मिमी बारिश हो सकती है। ऐसे में ठंडक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

अब तक झांसी का मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ था, मगर बृहस्पतिवार से इसमें बदलाव आ गया। सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में हल्की-फुल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को रानी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग दो घंटे तक झांसी में रहेंगे। उनके दौरे के दौरान भी बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ में पाकिस्तान से ठंडी हवाएं पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए झांसी की तरफ रुख करती हैं। इसी कारण बदली छाई हुई है। जिसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिल सकता है। 10 से 12 मिलीमीटर तक पानी गिर सकता है। पानी गिरने के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में ठंड में और इजाफा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें