फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: ललितपुर-बीना मेमू 30 तक रहेगी निरस्त, जाखलौन-धौर्रा तीसरी लाइन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग शुरू

Sat, 28 Mar 2026 06:30 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

इंटरलॉकिंग कार्य 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा। ऐसे में ललितपुर-बीना मेमू 28 से 30 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। वहीं, पांच एक्सप्रेस ट्रेनें 45 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से चलेंगी।
 
विज्ञापन
मेमू ट्रेन। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौर्रा स्टेशन पर जाखलौन-धौर्रा तीसरी लाइन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा। ऐसे में ललितपुर-बीना मेमू 28 से 30 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। वहीं, पांच एक्सप्रेस ट्रेनें 45 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से चलेंगी।
विज्ञापन



धौलपुर-बीना तीसरी लाइन के अंतर्गत ललितपुर सेक्शन के जाखलौन-धौर्रा खंड में लाइन का निर्माण कराया गया है। 27 मार्च से रेलवे इस लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराएगा। 29 मार्च तक चलने वाले कार्य को लेकर ललितपुर से चलकर बीना जाने वाली मेमू 28 से 30 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। वहीं, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस (19167) 29 मार्च को 45 मिनट, अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साबरमती एक्सप्रेस (19165) 30 मार्च को 55 मिनट, निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (12808) 30 मार्च को दो घंटे, अमृतसर से चलकर कोरबा जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) 29 एवं 30 मार्च को 1.40 घंटे, अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (20808) 29 और 30 मार्च को मंडल में 1.10 घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें