करगुवां में रहने वाले एक युवक ने दो सगे भाइयों पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर नवाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत की कि 21 फरवरी को उसकी पत्नी और बेटा घर पर अकेले थे। इसी बीच भगवंतपुरा के रहने वाले दो भाई अरुण और कमलेश रायकवार घर पर आए और पत्नी से कहा कि पति का एक्सीडेंट हो गया है। पत्नी बेटे को लेकर साथ जाने लगी तो दोनों ने बेटे को घर पर ही रुकने के लिए कहा और पत्नी को साथ ले गए। जब वह घर पहुंचा तो बेटे ने पूरी जानकारी दी। उसने पत्नी के बारे में आसपास के लोगों के साथ रिश्तेदारों से जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। पति ने अनहोनी की आशंका जताई है। एसएसपी के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने अरुण और कमलेश रायकवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।