झांसी। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा हैं। इन ट्रेनों का शिड्यूल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 08760/08761 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इसमें तृतीय श्रेणी के दो वातानुकूलित कोच, स्लीपर क्लास के 15, तीन अनारक्षित कोच और दो दिव्यांग कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से नौ और 12 मार्च को संचालित की जाएगी। यह गाड़ी रात 2:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी प्रकार निजामुद्दीन से गाड़ी संख्या 08761 दस से तेरह मार्च तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शाम 7:25 बजे झांसी पहुंचेगी। वार्षिक जैन मेले के मद्देनजर रेल प्रशासन की ओर से सोनागिर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को 10 से 20 मार्च तक अस्थायी ठहराव दिया गया है। ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस व कोबरा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आते-जाते में एक-एक मिनट के लिए सोनागिर स्टेशन पर रुकेंगी। ब्यूरो