फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ के दर्शन कराएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अगले माह स्पेशल ट्रेन के जरिये अयोध्या में रामलला और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के दर्शन कराएगा। इसके अलावा यात्रियों को देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया जाएगा। इसके लिए सात से 16 मार्च तक भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन के जरिये यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी, गया व कोलकाता ले जाएगा। अयोध्या में राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी ले जाया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को सरयू आरती में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। यात्रियों को वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। कोलकाता में गंगा सागर व काली मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। जबकि, गया में विष्णु पाद मंदिर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को बस व ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा नाश्ते व भोजन का भी बंदोबस्त रहेगा। नौ रात और 10 दिन के इस पैकेज का प्रति यात्री से किराया 9450 रुपये वसूल किया जाएगा। यात्री इस ट्रेन में झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन व उरई स्टेशन से सवार हो सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें