झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित तालपुरा में घर के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर सात लोगों ने मिलकर रेलवे गार्ड व उनकी पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। घायल गार्ड का उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में तालपुरा मामा लॉज के पास नया बसस्टैंड निवासी रेलवे गार्ड मोहम्मद शकील ने बताया कि वे 12 मार्च की रात नौ बजे ड्यूटी जा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले पप्पू उनकी गाड़ी को हटाने के लिए कहने लगे। उन्होंने कहा कि वे ड्यूटी पर जा रहे हैं। उनका बेटा गाड़ी हटा देगा। इस पर पड़ोसी झगड़ा करने लगे। घर में घुसकर उनकी व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पप्पू, अमजद, शहनाज, इरफान, अमन, लकी व आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।