फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, छत पर टहलने के दौरान रेलिंग छूते ही लगा झटका

Fri, 08 Jul 2022 06:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के बेटे रवि कुमार श्रीवास (32) रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे रवि कुमार कुत्ता घुमाने के लिए घर की छत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छूते ही उन्हें करंट लग गया।
विज्ञापन
रवि कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। छत पर टहलने के दौरान रेलिंग में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के बेटे रवि कुमार श्रीवास (32) रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे रवि कुमार कुत्ता घुमाने के लिए घर की छत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छूते ही उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

तकरीबन आठ बजे पड़ोस में रहने वाली महिला की नजर उन पर पड़ी। पड़ोसी ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि की पत्नी के अलावा साढ़े तीन साल की बेटी तनिष्का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें