फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मासूम बच्चों के साथ जान देने पहुंची रेलवे ड्राइवर की पत्नी, आरपीएफ ने बचाई जान, पति पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 29 Jan 2021 07:23 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम एक रेलवे ड्राइवर की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने पहुंच गई। आरपीएफ ने महिला को पकड़ लिया। पत्नी बार- बार पति पर छोटी- छोटी बातों को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी। बाद में उसे समझाबुझाकर कर पति के साथ वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीपरी बाजार क्षेत्र के गोंदू कंपाउंड क्षेत्र में एक रेलवे ड्राइवर पत्नी, बेटा- बेटी के साथ रहते हैं। उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी ने दोनों मासूम बच्चों को साथ लिया और जान देने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वह बच्चों के साथ यार्ड में खड़ी थी, तभी कर्मचारियों की उन पर पड़ गई।

कर्मचारियों की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। पीछा करते हुए पति भी मौके पर पहुंच गया। बाद में बड़ी मुश्किल से महिला को थाने तक लाया जा सका। महिला बात- बात पर रोए जा रही थी। थाने में पत्नी को समझाया गया। यहां पर वह पति पर छोटे- छोटे मामलों को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति ने हर कार्य का समय तय कर रखा है। अगर समय से काम नहीं होता है तो उसका उत्पीड़न किया जाता है। हालांकि, पति ने आरोपों से इंकार किया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक एके यादव ने बताया कि महिला को पति के साथ समझाबुझाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें