फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी रेल लाइन का सर्वे पूरा, अब रेलवे बोर्ड लगाएगा मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल को चौथी रेलवे लाइन की सौगात जल्द मिलने की उम्मीद बंधी है। केंद्रीय बजट में प्रस्तावित धौलपुर-बीना चौथी लाइन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब रेलवे अधिकारी सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बोर्ड से मुहर लगने के बाद जल्द ही चौथी रेलवे लाइन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे मथुरा से बीना के बीच 6867 करोड़ रुपये की लागत से 426 किमी लंबी तीसरी रेलवे लाइन डाल रहा है। रेल विकास निगम की ओर से करीब 60 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। तीसरी रेल लाइन का काम मार्च 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही चौथी रेल लाइन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्रीय बजट में 321 किमी लंबी धौलपुर से बीना तक चौथी रेल लाइन के लिए एक करोड़ रुपये से सर्वे कराने के लिए मुहर लगाई गई थी।
रेलवे ने सर्वे का काम पूरा करा लिया है। साथ ही डीपीआर बन चुकी है। अब रेलवे अधिकारी रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि चौथी रेल लाइन बिछने के बाद मालगाड़ियों के लिए अलग रास्ता बन जाएगा। जिसके बाद ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चौथी रेल लाइन की डीपीआर बन चुकी है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए बोर्ड को भेजा जा रहा है। चौथी रेल लाइन बिछने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें