फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों की दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भ - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
मिठाइयों की दुकानों पर की छापेमारी
विज्ञापन

झांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहार के चलते लगातार चौथे दिन अलग-अलग मिठाई के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। यदि किसी का नमूना जांच में फेल होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार नजदीक होने की वजह से एक युद्ध मिलावट के विरुद्ध टैगलाइन के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने नगर में मुख्य मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। किसी दुकान से लड्डू, बालूशाही, मावा की गुझिया तो किसी से सोनपापड़ी, पनीर, खोया का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार, विनोद यादव, विजय बहादुर, कपिल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, दीपक, शामिल रहे। अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावट के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी है तो वह विभाग में शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें