फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुशल शासक और नेतृत्वकर्ता थीं रानी अहिल्याबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रानी अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बृहस्पतिवार शाम को दीनदयाल सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई कुशल शासक और नेतृत्वकर्ता थीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया। भाजपा आज पूरे देश में उनकी 300वीं जयंती मना रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अहिल्याबाई की शादी आठ साल की उम्र में हो गई थी। उनके पति युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त कर गए और रानी अहिल्याबाई 29 साल की आयु में विधवा हो गईं। उसके बाद ससुर के मार्गदर्शन में राजकार्य में हाथ बंटाना शुरू किया। उन्होंने युद्ध में सेना का नेतृत्व भी किया। मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने उपेक्षित वर्ग के लिए सबसे ज्यादा काम किया और दूरदर्शी महिला शासक के रूप में अपना स्थान बनाया। उनके शासन में कभी अकाल नहीं पड़ा।
विज्ञापन




उन्हें महान शासक और समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है। नदियों पर घाटों का निर्माण किया, इससे गरीब जनता को राहत मिली। उन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। कार्यक्रम में 20 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, संजय दुबे, जमुना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, पार्षद हरिओम मिश्रा, उपसभापति प्रियंका साहू, सुमन पुरोहित, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, पार्षद मुकेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोबाइल पर बात करने वाले को टोका

अपने संबोधन के दौरान सभागार की सबसे आगे सीट पर बैठकर एक व्यक्ति मोबाइल पर बात कर रहा था। उसे देखकर डिप्टी सीएम ने टोक दिया। कहा कि सामने बैठने वाले की जवाबदेही भी बड़ी होती है। इसलिए मोबाइल पर बात न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें