झांसी के चिरगांव वन रेंज स्थित नंदखास गांव में आठ फीट लंबा अजगर मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने पहुंची। अजगर ने इस दौरान एक वनकर्मी पर हमला कर दिया।
झांसी के चिरगांव वन रेंज स्थित नंदखास गांव में तकरीबन आठ फुट अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर अजगर पकड़ने पहुंचे वन विभाग की टीम पर अजगर ने हमला कर दिया। अजगर के हमले से उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छोटेलाल घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया।
विज्ञापन
वन विभाग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर विरहटा के जंगलों में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश सोनकर, वन दरोगा राम किशोर, घनश्याम दास, हरपाल सिंह यादव शामिल रहे।