फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टूटी लोक निर्माण विभाग की नींद

Tue, 12 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महीनों से खस्ताहाल स्थिति में पड़ी ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग की सड़क के सुधार के लिए अब लोक निर्माण विभाग भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को विभागीय टीम ने मौका मुआयना किया। पाइप के जरिये सड़क के एक ओर का पानी दूसरी ओर ले जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्ग ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर सड़क पिछले तीन माह से खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश से सड़क खतरनाक स्थिति में पहुंच गई थी। गड्ढों में कीचड़ जमा होने की वजह से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। अमर उजाला में यह समस्या प्रमुखता से उठाई गई। सड़क पीडब्लूडी की होने के बावजूद नगर निगम ने आमजन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल गड्ढों में डस्ट व गिट्टी भरवाकर मार्ग को आवागमन लायक बनाया। यह फौरी राहत रही, पूरी तरह से समस्या फिर भी हल नहीं हो पाई। लेकिन, अब लंबे समय तक सड़क की अनदेखी करने वाला पीडब्लूडी भी सक्रिय हो गया है। अधिशासी अभियंता एके जैन के निर्देश पर सोमवार को विभागीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर पानी जाने से रोकने के लिए स्थायी योजना तैयार की। पीडब्लूडी सड़क किनारे पक्का चैंबर बनाएगा, जिसमें पानी इकट्ठा होगा। चैंबर से यह पानी सड़क के दूसरी ओर पाइप के जरिये ले जाया जाएगा।

ऐसे खराब हुई सड़क
झांसी। राजकीय पालीटेक्निक कालेज से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग की ओर जाने पर बायीं तरफ कुछ मकान बने हुए हैं। इसके अलावा एक हैंडपंप भी लगा हुआ है। यहां पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। मकान व हैंडपंप से निकलने वाला पानी सड़क पर ही बहता है। गर्मी में गन्ने के रस की दुकान भी यहां सज गई थी, जिससे पानी का प्रवाह और भी बढ़ गया। लगातार पानी जाने की वजह से सड़क कट गई। लेकिन, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन


‘सड़क पर एक किनारे का पानी पहुंचता है। इससे सड़क खराब हो गई है। इस पानी को रोकने के लिए चैंबर बनाया जाएगा व सड़क के बीच से अंडरग्राउंड पाइप डालकर पानी दूसरी ओर ले जाया जाएगा। ऊपर से सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। यह काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।’  
विज्ञापन

- ए के जैन, अधिशासी अभियंता - पीडब्लूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें