फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठेकेदारों को किए तेरह करोड़ के भुगतान का बिल नहीं दिखा सके पीडब्ल्यूडी अभियंता, कैग ने पकड़ा गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की हालिया रिपोर्ट ने लोक निर्माण विभाग की कई खामियां उजागर की हैं। कैग ने पाया कि अभियंताओं ने भुगतान करते समय नियम-कायदों को ताक पर चढ़ाकर करोड़ों रुपये के अनियमित भुगतान किए। झांसी मंडल में करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जिसका लेखांकन अभियंता प्रस्तुत नहीं कर सके। सड़क निर्माण के दौरान भी कई अनियमितताएं बरती गईं। कैग ने करीब 250 पेज की विस्तृत रिपोर्ट में इन सभी अनियमितताओं को उजागर किया है।



कैग ने केंद्रीय सड़क निधि सीआरएफ के उपयोग पर पिछले महीने अपनी रिपोर्ट पेश की। इसमें झांसी मंडल को भी जांच में शामिल किया गया। कैग ने निर्माण खंड-तीन के अंतर्गत मोंठ-भांडेर संपर्क मार्ग, एनएच-27 से मुराठा धमना मार्ग वाया गिरारी घाट, बड़ागांव-भसनेह संपर्क मार्ग, सिकंदरा समथर दबोह मार्ग एवं चिरगांव से भांडेर संपर्क की जांच की। इनकी जांच में कैग को कई वित्तीय अनियमितताएं मिलीं। कैग ने पाया कि अभियंताओं ने बिल बाउचर के मुकाबले ठेकेदारों को कई गुना अधिक रकम का भुगतान किया। कैग ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई। शासन ने भी कैग की आपत्ति स्वीकार करते हुए जवाब में बताया कि ठेकेदार को एक साल में हुआ भुगतान, उस कार्य केे लिए प्राप्त आवंटन के बराबर हो, यह आवश्यक होता है। हालांकि कैग ने शासन के इस जवाब को स्वीकार नहीं किया। कैग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



मार्ग का नाम बिना बिल बाउचर के हुआ भुगतान (रुपये में)





मोंठ-भांडेर संपर्क मार्ग 4,87,0487

मुराठा धमना मार्ग वाया गिराटी घाट 89,55,603



बड़ागांव भसनेह संपर्क मार्ग 1,85,52,467

सिकंदरा-समथर दबोह मार्ग 5,10,99,115



चिरगांव से भांडेर संपर्क मार्ग 2,62,31,591

इनसेट



बिटुमिन खरीदने को दिए 2.88 करोड़ के भुगतान पर उठाए सवाल

कैग ने छानबीन के दौरान पाया कि ललितपुर केे निर्माण खंड के खंडीय अधिकारी ने बिटुमिन खरीदने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 2.60 करोड़ रुपये एवं 28.70 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया था, लेकिन कागजों में एडवांस के बजाय खर्च में दिखा दिया गया, जबकि नियमों के मुताबिक बिटुमिन की खरीद ठेकेदार की ओर से होना चाहिए था। शासन ने अपने जवाब में बताया कि इस भुगतान का समायोजन कर दिया, लेकिन कैग उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें