फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मूंगफली और उड़द की खरीद के लिए खुलें क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। मूंगफली और उड़द खरीद के केंद्र खोलने और खरीद का कोटा बढ़ाने के लिए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सहकारिता मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर को पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जैफेड, पीसीएफ/पीसीयू के खरीद के लक्ष्य को बढ़ाकर सीधे किसानों से मूंगफली और उर्द की उपज की खरीद की जाय।
विज्ञापन


गरौठा विधायक ने पत्र में बताया कि झांसी में इस वर्ष खरीफ फसल में किसानों ने मूंगफली व उड़द की अच्छी पैदावार की है। केंद्र सरकार दलहन एवं तिलहन की खरीद प्रदेश की पीसीएफ/पीसीयू जैफेड संस्थाओं के माध्यम से करती है। इसके लिए समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है। बाजार में भाव कम होने के कारण छोटे-छोटे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है और किसान सस्ते दाम में मंडियों में अपनी उपज को बेचने को मजबूर हैं।
विधायक ने बताया कि किसान लगातार जानकरी दे रहे हैं कि कृषि विभाग/सहकारिता विभाग की ओर से केवल यूपीपीसीयू को सबसे अधिक लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। नोएडा व वाराणसी की बड़ी-बड़ी कंपनियों को जिम्मा दिया गया है। इससे किसानों से उपज कम खरीदी जाएगी और व्यापारियों से अधिक। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का कोई लाभ नहीं मिलेगा और खरीद महज औपचारिकता रह जाएगी।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में सबसे अधिक मूंगफली की पैदावार जनपद झांसी, ललितपुर में होती है। विधायक ने कहा है कि किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से कह रहे हैं कि हमारे पास खरीद का कोटा कम है। हमारा खरीद कोटा पूरा हो गया है। यदि खरीद का कोटा बढ़ेगा तभी हम किसानों से उपज खरीदेंगे, जबकि केंद्र प्रभारियों द्वारा व्यापारियों से लगातार खरीद की जा रही है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और केवल किसानों से ही खरीद किए जाने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसान लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें