फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा मंच, पूजा ध्वज, आज से होगा रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में श्रीरामलीला का मंचन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। बड़ा बाजार में अयोध्या और सदर बाजार में वृंदावन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, सदर बाजार में सोमवार को मंच और ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। कमेटी सदस्यों ने रामायण का पाठ किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में रामलीला मंचन की परंपरा काफ ी पुरानी है। महानगर में बड़ा बाजार की रामलीला का 57वां वर्ष और सदर बाजार में 97वां वर्ष है। सदर बाजार रामलीला मंच पर सोमवार को वैदिक रीति रिवाजों से पंडित चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने श्री रामदरबार, मंच और ध्वज का पूजन कराया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी सदर के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटैरिया, महामंत्री राघवेंद्र राय, कोषाध्यक्ष कोमल चंद्र जैन, शांतनू पांडेय मौजूद रहे। इधर बड़ा बाजार में सोमवार को मंचन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं। मंच को आकर्षक सजाया गया। श्री रामलीला बालयुवक नाट्य समिति के प्रबंधक संजय दोसाज ने बताया कि मंचन नारद मोह लीला से प्रारंभ किया जाएगा। दर्शकों को बैठने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। वहीं प्रतिदिन राम कथा से संबंधित प्रश्न दर्शकों से पूछें जायेंगे। विजेता दर्शक को आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें