फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहा है सामुदायिक किचन

विज्ञापन
कम्युनिटी किचन में खाना बनवाते रॉबिन हुड आर्मी के सदस्य व अन्य। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में जनपद में कुछ समूहों ने भूखों तक खाना पहुंचाने की कमान संभाली है। सामुदायिक किचन नाम से की गई पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 400-500 लोगों को खाना मुहैया कराया जा रहा है। इसमें रोटरी क्लब की चारों शाखाएं और इनरव्हील क्लब वीरांगना मिलकर सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक किचन के मार्गदर्शक रोटरी क्लब के आलोक कनकने ने बताया कि जिस समय लॉकडाउन की घोषणा हुई उसी समय खाने को लेकर होने वाली समस्या का विचार आया। अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर प्रशासन से खाना वितरण के लिए अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही उन्हें बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में खाना बनाने की भी अनुमति मिल गई। धीरे-धीरे कई जगहों से भी भोजन आपूर्ति की मांग आने लगी। क्लब के सदस्यों और नगर के कुछ प्रबुद्ध जनों ने आगे आकार इसमें सहयोग किया। खाना वितरण में रॉबिनहुड आर्मी ग्रुप भी भूमिका निभा रहा है। इस ग्रुप के युवा हर समय खाना वितरण करने के लिए तैयार रहते हैं। ग्रुप के सदस्य नितिन तरैटिया ने बताया कि समूह के ज्यादातर सदस्य कॉलेज जाने वाले छात्र हैं। सामुदायिक किचन के इस पहल में देवप्रिया उक्सा का भी योगदान है। अब इसे जिला प्रशासन के स्तर से भी मान्यता मिल गई। गत दिवस ऐसे ही समूहों के कार्य विघटन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कंट्रोल रूम द्वारा क्षेत्र बांटे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति के लिए करें संपर्क
कंट्रोल रूम नंबर 7754076046, 05102470563 पर खाद्य आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें