नगर निगम में प्रदर्शन करते बड़ाबाजार के पटरी दुकानदार।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर के बड़ा बाजार से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने व्यापार न छीनने के नारे लगाए।
नगर निगम ने बड़ा बाजार से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाने की योजना बनाई है। पिछले दिनों स्थानीय पार्षद ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया था। इसके बाद अतिक्रमण दस्ते ने बाजार में मौजूद पटरी दुकानदारों को हटाना शुरू कर दिया। इसे लेकर विरोध होने लगा। बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार पार्षद सुलेमान मंसूरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार में सैकड़ों पटरी दुकानदार व्यापार कर अपना परिवार चला रहे हैं। पार्किंग स्थल बनने से परिवारों का रोजगार छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को दूसरा स्थान दिलाया जाए। इस दौरान सुनील छत्रसाल, रामबाई, मुन्नी, लोकेंद्र कुमार, राजा कुशवाहा, शकील, गुलफाम, कल्लो, जावेद, राशिद, बेबी, आशिक, मुस्ताक समेत कई दुकानदार मौजूद रहे।