फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूजीसी रेग्यूलेशन के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने मंगलवार को यूजीसी के विवादित नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी गो बैक के नारे लगाए। ज्ञापन में यूजीसी के विवादित नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इसमें राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन और उसे सांविधानिक अधिकार देने की भी मांग थी। मोर्चा ने समान अवसर और योग्यता आधारित व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। शिक्षा नीतियां लागू करने से पहले विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से परामर्श की मांग की गई। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए सहायता की व्यवस्था की भी मांग की गई। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के दुरुपयोग बढ़ने की आशंका भी जताई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें