फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना पर फिर उठे सवाल, जांच की मांग

Wed, 09 Sep 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र की नकल।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने दोबारा बीडीओ से की शिकायत
विज्ञापन


बबीना। ग्राम पंचायत हीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर फिर सवाल उठे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राजीव लोधी ने खंड विकास अधिकारी बबीना को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने योजना में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता लोधी ने आरोप लगाया कि पात्र गरीब परिवारों को लाभ नहीं मिला। इसके बजाय अपात्र लोगों को योजना का फायदा पहुंचाया गया है। यह पहली शिकायत नहीं है। पूर्व प्रधान 8 दिसंबर 2025 को भी बीडीओ बबीना को प्रार्थना पत्र दे चुके थे। उस समय भी पात्रता के विपरीत लाभ देने का आरोप था। करीब नौ माह बाद दोबारा शिकायत सामने आने से पुरानी कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर राजीव लोधी ने पुरानी शिकायत की रिपोर्ट और कार्रवाई स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने लाभार्थियों की सूची, पात्रता संबंधी अभिलेखों के सत्यापन की मांग की है। आवास निर्माण की मौके पर स्थिति और किए गए भुगतान का भी सत्यापन हो। पूर्व और नए लाभार्थियों की निष्पक्ष जांच से वास्तविक पात्रों को लाभ मिला या नहीं, यह पता चलेगा। अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र की नकल।

प्रार्थना पत्र की नकल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें