फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा के खिलाफ अर्द्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
जेएनयू में घुस कर की गई छात्र-छात्राओं की पिटाई के विरोध में कचहरी के गांधी उद्यान में प्रदर्शन क?
विज्ञापन
झांसी। जेएनयू हिंसा के खिलाफ कचहरी चौराहा के पास गांधी उद्यान पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहेएनएसयूआई के चार कार्यकर्ताओं को मंगलवार की शाम पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में थाने से चारों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के कार्यकर्ता मंगलवार की शाम जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने कचहरी चौराहे के पास गांधी उद्यान पर पहुंच गए। प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप के नेतृत्व में किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता अर्द्धनग्न हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ता नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसी दौरान पुलिस ने अभिषेक प्रताप, हर्ष सिंह, अभिषेक दादू व सौरभ वर्मा को पकड़ लिया। चारों को नवाबाद थाने ले जाया गया। इस बात का पता लगने पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने चारों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें