झांसी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं को फोर जी नेटवर्क की सेवाएं देने के लिए बीएसएनएल की लखनऊ की टीम द्वारा मार्च में जिले भर का सर्वे किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही टावर व मशीनों को लगाने का खाका तैयार किया जाएगा।
बीएसएनएल के उपभोक्ताओं द्वारा सालों से फोर जी नेटवर्क की सुविधाएं देने की मांग की जा रही है। इसके लिए अब मार्च के महीने में बीएसएनएल लखनऊ टीम के सदस्यों द्वारा जिले भर का सर्वे किया जाएगा। मोबाइल टावरों की क्षमता, मशीनें की मौजूदा स्थिति के अलावा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं से बातचीत भी की जाएगी। साथ ही मशीनों की क्षमता का आकलन भी किया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही फोर जी नेटवर्क के लिए फंड आवंटन किया जाएगा।
इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में फोर जी सेवा के लिए लखनऊ की मोबाइल टीम द्वारा मार्च में सर्वे किया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही फोर जी सेवा को चालू करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।