फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1857 की गदर के साक्षी रहे झांसी के ऐतिहासिक किले की तलहटी पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित झांसी दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव का शंखनाद झांसी की धरती से करेंगे। यही वजह है कि इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस का बेहद खास दिन चुना गया है। पीएम के कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए अब उनकी जनसभा किले के मैदान (झंडे वाली फील्ड) में कराने की तैयारी की जा रही है। इस मैदान से किले का ज्यादातर हिस्सा नजर आता है। रानी लक्ष्मीबाई के किले के जिस स्थान से कूदी थीं, वह जगह इस मैदान से एकदम सटी हुई है। इसके अलावा किले का सबसे महत्वपूर्ण बुर्ज भी इस मैदान से लगा हुआ है। यहां होने वाले कार्यक्रम का प्रदेश के सभी 75 जिले में लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मैदान के पास साफ-सफाई व समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
किले का भी कर सकते हैं भ्रमण
झांसी। प्रधानमंत्री रानी के जन्मदिवस के दिन झांसी आ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे रानी के किले का भी भ्रमण कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी ऊपर से कोई कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन, संभावना के मद्देनजर पुरातत्व विभाग अलर्ट की स्थिति में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें