फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अब वन-वे कनेक्शन

विज्ञापन
narendra modi.jpeg - फोटो : narendra modi.jpeg
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अब झांसी का वन-वे कनेक्शन होगा। यानी कि झांसी के लाभार्थियों के साथ पीएम का संवाद कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, झांसी से लाइव प्रसारण जारी रहेगा। बताया गया कि काशी के अलावा पीएम लखनऊ के लाभार्थियों से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को यह तय हो गया था कि पीएम देश के जिन चुनिंदा जिलों से वैक्सीनेशन कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैं, उसमें संसदीय क्षेत्र काशी के अलावा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी भी शामिल है। शुक्रवार की सुबह यह पत्र भी जिले के अधिकारियों के पास पहुंच गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में तैयारियां तेज कर दी गईं। सुबह निगरानी कक्ष में एलईडी स्क्रीन लगा दी गई। इसके एनआईसी और दिल्ली से जोड़ा भी गया। कई घंटों तक टेस्टिंग भी चलती रही। हालांकि, शाम को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी गई कि पीएम झांसी के लाभार्थियों से संवाद नहीं करेंगे। अब वह काशी के अलावा लखनऊ के लाभार्थियों से संवाद कर सकते हैं। हालांकि, झांसी से पीएम का वन-वे कनेक्शन जरूर रहेगा। झांसी से लाइव प्रसारण जारी रहेगा।
रंगाई-पुताई होती रही
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग को चमकाने के लिए शुक्रवार को रंगाई-पुताई की गई। विभाग को गुब्बारे से भी सजाया गया। कुल मिलाकर कोरोना वैक्सीनेशन के शुभारंभ को एक तरह से जश्न का रूप देने में मेडिकल कॉलेज के अधिकारी जुटे रहे। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. विमल आर्या, पीआरओ विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें