बबीना। शुक्रवार को कसबे में स्थित कुंगफू एंड मुथाई अकादमी में जिला स्तरीय कुंगफू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छावनी परिषद बबीना के मुख्य अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि हरदयाल सिंह, गुलफान कुरैशी, कैप्टन आरबी यादव रहे। कुंगफू प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कबीर राय, देव साहू, जय सिंह, राघव सोनी, देवेंद्र, अनुराग, प्रतीक, प्रशांत, यश ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वेदांश, निहाल अहिरवार, नितेश, आकाश और आदित्य ने दूसरा स्थान पाकर रजत पदक प्राप्त किया है।
बालिका वर्ग में सुरभि, झलक साहू, रक्षिता, पलक साहू, रिया, शिमला सैनी और काजल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि प्रियंका, रक्षा, मांडवी, विशाखा ने द्वितीय स्थान पर रजत पदक एवं श्रेया, सौम्या शिल्पी को कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मुख्य निर्णायक रेफरी संजीव कुमार यादव रहे। सह निर्णायक में जितेंद्र पाल, ऋषभ यादव, दीपक रजक, काजल जोशी, शिल्पी रायकवार व कमल किशोर सहारिया मौजूद रहे।