झांसी। भारत विकास परिषद और लिटिल न्यूटन स्कूल की तरफ से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप के समापन पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप में 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। सभी को कई कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
अध्यापक अंजलि गुप्ता ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को थर्माकॉल व पेपर से आकृतियां तैयार करने, फोटोफ्रेम को डिजाइन करने, शैडो ऑर्ट से कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कला के अतिरिक्त सभी बच्चों को विभिन्न नृत्य की कलाओं का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन के अवसर पर प्रगति, संस्कृति, लावान्या राय, सोनल रायकवार, अदरिश गुप्ता, वैष्णवी उपाध्याय, अभिषेक, अंजलि, अनन्या ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। इस दौरान भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा के पदाधिकारियों की तरफ से समरकैंप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रबंधक लखनलाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अभय अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या निविदिता सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष पवन गर्ग, हितेश शर्मा, संतोष गुप्ता, स्नेहलता, अनुराधा, विनय, अमित शामिल हुए।