फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने अस्पतालों में बढ़ाए मरीज

विज्ञापन
pataint - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी-दस्त के अलावा पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। उमस और धूप से त्वचा रोगियों की संख्या भी काफी हो गई है। जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं वार्डों में भी मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

शहर का अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होते ही शहर भर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। तापमान में तेजी होते ही अधिक समय तक धूप में रहने वाले लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों हीट स्ट्रोक के मरीजों की काफी संख्या देखने को मिलने लगी है। जिला अस्पताल के ओपीडी में रोज मरीजों की संख्या दो हजार के अधिक हो गई है।  जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि एक महीने में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या में बीस फीसदी इजाफा हो गया है। इसके अलावा डायरिया, उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज भी दस फीसदी बढ़ गए हैं। इसके अलावा त्वचा रोगियों भी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ ने बताया कि धूप में सन बर्न के मामले तेजी से बढ़े हैं। शरीर की खुली त्वचा पर धूप पड़ती है तो लोगों को खुजली, चेहरे पर छोटे-छोटे निशान त्वचा जलने से काली होने की समस्या हो जाती है। गर्मियों में लोगों को शरीर में लाल दाने हो रहे हैं। ये बीमारी होने से मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। फंगल इंफेक्शन में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले साल तक दवाएं देने पर मरीज दो महीने में ही ठीक हो जाते थे, लेकिन अब गर्मी में नमी व उमस होने के कारण मरीज को ठीक होने में छह माह तक का समय भी लग रहा है।   
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से बचाव
जरूरत होने पर ही खूब पानी पीकर ही घर से निकलें।
सिर ढकें और पूरी बांहों के कपड़े पहनें।
गीले व टाइट कपड़ों को पहनने से बचें।

ऐसे करें त्वचा की देखभाल
धूप में सन क्रीम लगाएं।
बड़ी गोल टोपी लगाकर निकलें।
शरीर को ढककर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें