झांसी। शुक्रवार को पीआरडी का स्थापना दिवस क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सदर हिमांशु गौरव ने किया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को मेहनत व लगन से जनमानस की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने भी जवानों का उत्सावर्धन कर उनके कार्य की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट में झांसी ने प्रथम, ललितपुर ने द्वितीय व जनपद जालौन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में भी जवानों ने दमखम दिखाया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गोविंददास अहिरवार, वैभव सिंह, घनश्याम त्यागी,रवि दुबे मौजूद रहे।
कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन व पीआरडी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल अड़जरिया, विशिष्ठ अतिथि आर के दुबे व विवेक गोस्वामी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मकान क्रांतिकारी देशभक्त नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने प्र्रांतीय रक्षक दल की नींव डाली थी। जिसका आज 72 वां स्थापना दिवस मनाकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुभाष रायकवार, द्वारका प्रसाद रायकवार, हरीओम राजपूत, सुशील कुमार, जगत पाल सिंह मौजूद रहे।