फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज ने झांसी को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को मंडलीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी, आगरा व प्रयागराज की महिला आरपीएफ टीमों ने प्रतिभाग किया। मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने झांसी को 1-0 से पराजित कर फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मुकाबला आगरा और प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें प्रयागराज की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा की टीम को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मैच झांसी एवं आगरा के बीच हुआ जिसमें झांसी मंडल की टीम 1-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झांसी मंडल व प्रयागराज मंडल के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में प्रयागराज मंडल की टीम ने झांसी मंडल को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान राम स्वरूप, मोहम्मद आरिफ, जीशान व साबिर मैच रेफरी रहे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहीद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें