फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मांगी दुआएं

विज्ञापन
सीपरी बाजार ओवरब्रिज जल्द बने इसके लिए सोमवार को मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने दुआ मांगी।
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार व्यापार मंडल द्वारा सोमवार को ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए चित्रा चौराहे पर दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब अफसरों से अधिक अल्लाह का ही सहारा है।
विज्ञापन

सालों से अधूरी हालत में पड़े सीपरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण के लिए सीपरी बाजार क्षेत्र के लोग तरह तरह के प्रयत्न कर रहे हैं। लेकिन अफसरों द्वारा अब तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। सोमवार को सीपरी बाजार व्यापार मंडल की ओर से चित्रा चौराहे पर दुआ का आयोजन हुआ। दुआ के दौरान मुफ्ती साबिर कासमी, मौलाना हाशिम, मौलाना कामिल हाशमी, मुफ्ती इमरान, मुफ्ती अफ्फान, इम्तियाज हुसैन, अखलाक मकरानी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें